प्रेमनगर में युवक की हत्या: फरार चौथा आरोपी गिरफ्तार, 2 रेस्टोरेंट सीज
देहरादून | 26 मार्च 2026
थाना प्रेमनगर क्षेत्र में युवकों के दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इस मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस के अनुसार, 23 मार्च 2026 की रात कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि केहरी गांव, प्रेमनगर में युवकों के बीच मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को पहले सीएचसी प्रेमनगर ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दून अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान युवक दिव्यांशु जाटराना (22 वर्ष) निवासी मुजफ्फरनगर की मृत्यु हो गई।
परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
क्या था विवाद का कारण?
जांच में सामने आया कि दोनों पक्ष एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ते थे और उनके बीच पहले से वर्चस्व को लेकर रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते विवाद बढ़कर हिंसक मारपीट में बदल गया।
पुलिस कार्रवाई
इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों—
युवराज कुमार
मधुर खंडेलवाल
शिवम शर्मा
को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
अब पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी अंकित भारद्वाज (19 वर्ष) को नंदा की चौकी के पास से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद हुआ है।
रेस्टोरेंट सीज
घटना की शुरुआत जिन दो स्थानों से हुई, उन “बाबा की रसोई” और “होटल चंपारण” को पुलिस ने सीज कर दिया है।
आगे की कार्रवाई
पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0