देहरादून-हरिद्वार मार्ग पर भीषण हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक, बस और कारों की टक्कर, दो की मौत 15घायल

Mar 9, 2026 - 08:30
 115  94.8k
देहरादून-हरिद्वार मार्ग पर भीषण हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक, बस और कारों की टक्कर, दो की मौत 15घायल

रायवाला/हरिद्वार, 8 मार्च। रविवार रात करीब 21:18 बजे मोतीचूर फ्लाईओवर के ऊपर रायवाला से हरिद्वार की ओर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड रोडवेज की बस (UK 04 PA 1678) और स्वराज-735 ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही महिंद्रा स्कॉर्पियो एन भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गई, जिसके बाद स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई।
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में लगे सीएनजी सिलेंडर के ब्लास्ट होने की आशंका के कारण आग भड़क गई और उसकी चपेट में अन्य वाहन भी आ गए। हादसे में HR46 E0605 ट्रोला और UK07 HC 5084 XUV300 कार भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए।

इस दर्दनाक हादसे में कुसुम (30 वर्ष), पत्नी सचिन, निवासी भोगपुर नजीबाबाद, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) की ट्रोले के टायरों के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों को तत्काल राजकीय चिकित्सालय हरिद्वार और हरमिलाप अस्पताल भिजवाया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया।
पुलिस के अनुसार हादसे में घायल सभी लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर देहरादून के झंडा मेले से अपने घर बिजनौर वापस लौट रहे थे।
सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश और प्रभारी निरीक्षक रायवाला पुलिस बल व दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य चलाया।
घायलों के नाम
कासिफ (23), सुभाष (40), विक्की (28), आरव (6), लवी (19), नीतू (35), सोनिया (12), अंशिका (6), दिव्याशु (8), अनमोल (25), सोनाक्षी (9), हर्ष (7), वंशिका (19), सिमरन (16) और गुलशन (11) घायल बताए गए हैं।
पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0