गंगा सलाण यमकेश्वर विकास समिति की बैठक, नीलकंठ पार्किंग व स्वास्थ्य सुविधाओं का स्वागत
लक्ष्मण झूला–तपोवन जाम से निजात के लिए गंगा पर बैराज/मोटर पुल बनाने की मांग
देहरादून, 29 मार्च 2026 (रविवार)
रसकास क्षेत्र में लंबे समय बाद गंगा सलाण यमकेश्वर विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम माननीय मुख्यमंत्री द्वारा नीलकंठ में पार्किंग निर्माण को मंजूरी दिए जाने का स्वागत किया गया। साथ ही चिकित्सा सुविधाओं के तहत दो बेड की व्यवस्था उपलब्ध कराने पर डा० धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया गया।
समिति के सदस्य हेमन्त कुकरेती, अध्यक्ष दिनेश भण्डारी और कुलदीप नेगी ने कहा कि जल्द ही मुख्य सचिव के समक्ष ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला और तपोवन क्षेत्र में लगातार लगने वाले जाम से निजात दिलाने का मुद्दा उठाया जाएगा। उन्होंने मांग की कि सरकार गंगा नदी पर बैराज या कोयल घाटी क्षेत्र के आसपास मोटर पुल का निर्माण कराए, साथ ही गरुड़ चट्टी बैराज मार्ग को सुचारू रूप से विकसित किया जाए।
उन्होंने कहा कि इससे नीलकंठ जाने वाले यात्रियों और यमकेश्वर क्षेत्र की जनता को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी, ऋषिकेश बाजार पर दबाव कम होगा और चारधाम यात्रा भी अधिक सुगम हो सकेगी।
बैठक में सचिव प्रदीप कुकरेती, विनोद ग्वाड़ी और रतन अमोली ने प्रस्ताव रखा कि व्यास चट्टी और गरुड़ चट्टी क्षेत्र से शराब की दुकानों को हटाने के लिए शासन से मुलाकात की जाएगी।
वहीं शान्ति प्रसाद बड़थ्वाल, चन्द्रकिरण राणा और एस० पी० बड़ोला ने चैलूंसैण व यमकेश्वर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा।
बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग:
एस० पी० अमोली, हेमन्त कुकरेती, अध्यक्ष दिनेश भण्डारी, विनोद ग्वाड़ी, कुलदीप नेगी, सचिव प्रदीप कुकरेती, शान्ति प्रसाद बड़थ्वाल, रतन अमोली, एस० पी० बड़ोला, चन्द्रकिरण राणा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0