मुख्य शिक्षा अधिकारी ने लिया परीक्षा केन्द्रों में जाकर तैयारियों का जायजा

Feb 21, 2026 - 08:30
 147  34.7k
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने लिया परीक्षा केन्द्रों में जाकर तैयारियों का जायजा

के एस असवाल गौचर : चमोली के मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत में आज 21 फरवरी से प्रारंभ हो रही उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के तीन परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया l
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने आज राजकीय इंटर कॉलेज कुलसारी, राजकीय इंटर कॉलेज नारायणबगड़ और राजकीय इंटर कॉलेज भगवती के परीक्षा केन्द्रों में जाकर परीक्षा केंद्र प्रभारी, परीक्षा प्रभारी और कस्टोडियन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए l


मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत में शांतिपूर्ण , निष्पक्ष और शुचितापूर्ण परीक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने के निर्देश दिए l
जनपद में इस वर्ष परिषदीय परीक्षा के लिए 101 मिश्रित परीक्षा केंद्र और 6 एकल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 9224 बच्चे परीक्षा देंगे l
इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा कक्ष निरीक्षकों की भी बैठक ली गई जिसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि नकलविहीन परीक्षा कराना सब की सामूहिक दायित्व है l
इसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नारायणबगड़ का निरीक्षण किया गया जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी नारायणबगड़ को आदेशित किया गया कि किसी भी स्थिति में शिक्षकों के कोई भी प्रकरण लंबित नहीं होने चाहिए l

मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय भगवती और प्राथमिक विद्यालय राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नारायणबगढ़ का भी अनुश्रवण किया गया इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी नारायण बगड़ अनिनाथ, वरिष्ठ संकाय सदस्य डायट राजेंद्र प्रसाद मैखुरी ,गोपाल प्रसाद कपरवाण, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा हेम पुरोहित और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनुज नेगी उपस्थित रहे l
[17:38, 20/02/2026] Aswal new ajancy: गौचर पालिका क्षेत्र के शैल बसंत पुर वार्ड में हिमतरंग संस्था ने मैती आन्दोलन के तहत अमरूद का मैती पौधा कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल के हाथों द्वारा मैती पौधा का रोपण किया गौचर नगर क्षेत्र में बसंतपुर वार्ड में श्रीमती पुष्पा देवी धर्मपत्नी पूर्व व्यापारी स्वर्गीय हरीश सिंह बिष्ट की सुपुत्री एवम वीरेन्द्र सिंह भंडारी के सुपुत्र राहुल के वैवाहिक कार्यक्रम में हिमतरंग संस्था के सचिव प्रदीप चौहान ने कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल के हाथों नवदम्पति अंकिता एवम राहुल के शादी के अवसर पर मैती पौधा का रोपण करके उनके उज्वल भविष्य की कामना की और पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरणा दी गयी इस अवसर पर अंकिता के चाचा दिनेश बिष्ट माता पुष्पा देवी चाची दीपादेवी भाई गौरव बिष्ट आकाश बिष्ट साधना नेगी दमयन्ती बिष्ट अनिल बिष्ट व्यापार संघ अधक्ष्य राकेश लिंगवाल हरीश पंवार गौसेवा आयोग के सदस्य अनिल नेगी अनूप नेगी अंकित डिमरी पूरण सिंह चौधरी राकेश चौहान पप्पू बिष्ट रविन्द्र सिंह चौहान दिनेश रावत एवम मनोज कण्डवाल मौजूद थे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0