हरिद्वार – गन्ने का समर्थन मूल्य ऐतिहासिक रूप से बढ़ने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत, किसानों ने दी ‘किसान पुत्र’ की उपाधि

Dec 3, 2025 - 08:30
 166  1.1k
हरिद्वार – गन्ने का समर्थन मूल्य ऐतिहासिक रूप से बढ़ने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत, किसानों ने दी ‘किसान पुत्र’ की उपाधि

हरिद्वार – गन्ने का समर्थन मूल्य ऐतिहासिक रूप से बढ़ने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत, किसानों ने दी ‘किसान पुत्र’ की उपाधि।

हरिद्वार। किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हरिद्वार आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ। गुरुकुल कांगड़ी हेलिपैड पर बड़ी संख्या में एकत्र किसानों ने पुष्पवर्षा, फूलमालाएँ और गन्ना भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। किसानों ने सम्मान स्वरूप उन्हें ‘किसान पुत्र’ की उपाधि से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री धामी ने किसानों के अभिवादन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, फसलों का उचित मूल्य सुरक्षित करने और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को ध्यान में रखते हुए गन्ने का समर्थन मूल्य ₹405 प्रति क्विंटल तय किया गया, जो अब तक का सबसे अधिक और पिछले वर्ष से ₹30 अधिक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि चीनी मिलों द्वारा समय पर भुगतान किया जाए और जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, वहाँ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारें किसान हित में अनेक योजनाएँ लागू कर रही हैं और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लक्सर के गंगदासपुर मार्ग को ऊंचा करने की घोषणा की। साथ ही राज्य सरकार ने इकबालपुर तथा सितारगंज की बंद चीनी मिलों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने मुख्यमंत्री की नीतियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि धामी सरकार के कार्यकाल में किसान हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं और गन्ने के समर्थन मूल्य में यह वृद्धि किसानों के लिए राहत लेकर आई है।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, मेयर रूड़की अनिता अग्रवाल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और किसान मौजूद रहे।

The post हरिद्वार – गन्ने का समर्थन मूल्य ऐतिहासिक रूप से बढ़ने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत, किसानों ने दी ‘किसान पुत्र’ की उपाधि first appeared on Uttarakhandlive24.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0