खटीमा: जंगल में फिर हाथी का शव मिलने से हड़कंप, 20 दिन में दूसरी मौत! रेंजर और एसडीओ के अलग अलग बयानबाज़ी में विरोधाभास बढ़ा संदेह।
खटीमा: जंगल में फिर हाथी का शव मिलने से हड़कंप, 20 दिन में दूसरी मौत! रेंजर और एसडीओ के अलग अलग बयानबाज़ी में विरोधाभास बढ़ा संदेह।
खटीमा ( उधम सिंह नगर) तराई पूर्वी वन प्रभाग के खटीमा की किलपुरा रेंज में पश्चिमी किलपुरा कंपार्टमेंट संख्या 2में एक हाथी का शव मिलने से वन विभाग में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डीएफओ, एसडीओ और रेंजर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। विशेष बात यह है कि बीस दिन पहले भी खटीमा रेंज के चकरपुर जंगल में एक 5 माह के हाथी के बच्चे का शव मिला था। लगातार दो घटनाओं ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मौके पर अधिकारियों के बयान में बड़ा विरोधाभास
एसडीओ संचिता वर्मा के अनुसार मृत हाथी नर है और इसकी उम्र लगभग 4 साल प्रतीत हो रही है। शव 2–4 दिन पुराना बताया गया।
वहीं रेंजर मनोज पांडे का अलग दावा—हाथी की उम्र 10–11 साल और मौत 2–3 दिन पुरानी लग रही है।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र राम के अनुसार भी शव 10–11 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था और काफी हिस्सा सड़ चुका था।
इन विरोधाभासी बयानों ने मामले को और संदिग्ध बना दिया है।
एक नहीं, दो हाथियों की मौत?
सूत्रों के मुताबिक डीएफओ को दो हाथियों के शव मिलने की सूचना दी गई—एक छोटा (4–5 वर्ष) और दूसरा बड़ा (10–11 वर्ष)। दोनों मृत हाथी अलग-अलग स्थानों पर मिले बताए जा रहे हैं। दोनों के बीच की दूरी लगभग 4 किलोमीटर बताई जा रही है। लेकिन विभागीय स्तर पर केवल एक हाथी के पोस्टमार्टम की पुष्टि की जा रही है। यही बात संदेह को और गहरा कर रही है।
पोस्टमार्टम टीम मौके पर
पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया:
डॉ. राजेंद्र राम (खटीमा)
डॉ. राहुल सती
डॉ. हिमांशु
रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल शरीर के अंग और दांत सुरक्षित मिले हैं।
20 दिन में दो मौतें—वन विभाग पर सवाल
कुछ ही दिनों में दो हाथियों की मौत ने वन विभाग की कार्यशैली और निगरानी पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। पहले भी चकरपुर बीट में मिले हाथी के शव के शरीर पर बाघ के हमले के निशान पाए गए थे।
वन्यजीव क्षेत्रों में लगातार घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों में रोष बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्पष्ट रूप से वन विभाग की लापरवाही और निगरानी की कमी को दर्शाता है।
The post खटीमा: जंगल में फिर हाथी का शव मिलने से हड़कंप, 20 दिन में दूसरी मौत! रेंजर और एसडीओ के अलग अलग बयानबाज़ी में विरोधाभास बढ़ा संदेह। first appeared on Uttarakhandlive24.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0