शिखर फॉल के पास वाहन हादसा, SDRF ने 2 को बचाया, एक अभी भी फंसा

Mar 21, 2026 - 08:30
 131  91.4k
शिखर फॉल के पास वाहन हादसा, SDRF ने 2 को बचाया, एक अभी भी फंसा

 

खाई में गिरी कार, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन — 2 सुरक्षित, 1 जिंदगी से जंग में

देहरादून। जनपद देहरादून के राजपुर क्षेत्र में शिखर फॉल के पास शुक्रवार को एक वाहन खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक युवक अब भी वाहन और चट्टान के बीच फंसा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, 20 मार्च 2026 को CCR देहरादून/आपदा कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि शिखर फॉल पैदल मार्ग के निकट एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। इस पर सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में SDRF टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर टीम ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और खाई में गिरे एक युवक व एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घायलों की पहचान भार्गव शर्मा (24), निवासी पंडितवाड़ी और दिशा रावल (24), निवासी प्रेमनगर, देहरादून के रूप में हुई है।
रेस्क्यू के दौरान पता चला कि वाहन में एक अन्य युवक भी सवार था। सर्चिंग के दौरान वह युवक वाहन और चट्टान के बीच फंसा मिला। वाहन खाई में बेहद खतरनाक स्थिति में लटका हुआ है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा क्रेन की व्यवस्था की जा रही है। SDRF की टीम मौके पर मौजूद रहकर लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0