राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026: रुद्रपुर में विधिवत शुभारंभ, नौ जोनों में आयोजित टीकाकरण

Jun 29, 2026 - 08:30
 105  5.2k
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026: रुद्रपुर में विधिवत शुभारंभ, नौ जोनों में आयोजित टीकाकरण

रुद्रपुर। रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का विधिवत शुभारम्भ जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय, रुद्रपुर में किया गया। विधायक रुद्रपुर श्री शिव अरोड़ा और मेयर रुद्रपुर श्री विकास शर्मा ने कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का उद्घाटन किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे तथा जनपदवासियों से अपने 0 से 5 वर्ष आयु तक के प्रत्येक बच्चे को अनिवार्य रूप से पोलियोरोधी दवा पिलाने की अपील की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. अग्रवाल ने बताया कि अभियान के सफल संचालन हेतु व्यापक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।जनपद में कुल 1322 बूथ स्थापित किए गए हैं, 855 टीमें गठित की गईं और 9 जोन बनाए गए हैं।इस अभियान का लक्ष्य जनपद के 274,889 बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाना रखा गया है।सभी जोनल अधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र आवंटित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।विधायक शिव अरोड़ा और मेयर विकास शर्मा ने जनपद के समस्त अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे को निकटतम पल्स पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएँ और पोलियोरोधी दवा की दो बूंद पिलवाएँ।उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन के राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. अग्रवाल, प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ. एम. के. तिवारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. पी. सिंह के साथ डॉ. जुनैद कमर, डॉ. मीनाक्षी सुमन, A.N.M. दीपा जोशी, प्रदीप महर, नन्दलाल, हेम पंत, भैरव दत्त सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0