खटीमा साहित्यकार हेमा जोशी ” परु ” के संपादन में ‘मंजिल की ओर’ काव्य संग्रह का भव्य लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों में उत्साह।
खटीमा साहित्यकार हेमा जोशी “परु” के संपादन में ‘मंजिल की ओर’ काव्य संग्रह का भव्य लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों में उत्साह।
खटीमा। साहित्यिक माहौल के बीच ब्लॉक सभागार में ‘मंजिल की ओर’ काव्य संग्रह का भव्य लोकार्पण किया गया। साहित्य अकादमी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्यकार हेमा जोशी परु के संपादन में विधा प्रकाशन, दिल्ली से प्रकाशित इस संग्रह का विमोचन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा और खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मनीषा कल्पासी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और देवी गीत से हुई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और साहित्यिक रंग में रंग दिया।
‘मंजिल की ओर’ काव्य संकलन में हेमा जोशी परु, एडवोकेट हेमा परिहार, तुलसी बिष्ट तनु, डॉ. नीलम पांडे ‘नीलिमा’, सीमा बिष्ट और शांति देवी की 20-20 रचनाएं शामिल की गई हैं, जो विविध भावों और विचारों को समेटे हुए हैं। संग्रह की रचनाओं की गहन समीक्षा रवींद्र पाण्डेय ‘पपीहा’, रावेंद्र कुमार ‘रवि’, दया भट्ट, शशि जोशी, बसंती सामंत और दीपक फुलेरा द्वारा की गई।
खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा ने काव्य संग्रह को दार्शनिक विचारधारा से ओत-प्रोत बताते हुए इसकी सराहना की, वहीं मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम सिंह राणा ने महिला संपादक द्वारा महिलाओं की रचनाओं को मंच देने को अत्यंत सराहनीय पहल बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरीश शर्मा (प्रांतीय महासचिव, भाविप) ने की, जबकि संचालन महेन्द्र प्रताप पाण्डेय ‘नन्द’ ने प्रभावी ढंग से किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता भुवन जोशी, किशोर जोशी, प्रवीण नौटियाल, सहित रवींद्र पाण्डेय, नीता सक्सेना, मोहिनी पोखरिया, स्वाति अग्रवाल, रीता कफलिया, हिमांशु बिष्ट, वरुण अग्रवाल, जगदीश पांडेय समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने क्षेत्र में साहित्यिक चेतना को नई दिशा देने के साथ ही रचनात्मक अभिव्यक्ति को मजबूत मंच प्रदान किया।
The post खटीमा साहित्यकार हेमा जोशी ” परु ” के संपादन में ‘मंजिल की ओर’ काव्य संग्रह का भव्य लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों में उत्साह। first appeared on Uttarakhandlive24.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0