खटीमा में बुजुर्ग महिला हत्याकांड का 72 घंटे में किया खुलासा: भतीजा ही निकला कातिल, 60–70 CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने दबोचा हत्याकांड का आरोपी।
खटीमा में बुजुर्ग महिला हत्याकांड का 72 घंटे में किया खुलासा: भतीजा ही निकला कातिल, 60–70 CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने दबोचा हत्याकांड का आरोपी।
खटीमा/ ऊधमसिंह नगर: सीमांत खटीमा में बुजुर्ग महिला श्रीमती जानकी चंद हत्याकांड का पुलिस ने महज 72 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कुशल निर्देशन में गठित टीमों ने 60–70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण कर आरोपी को चिन्हित किया और झनकट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि मृतका के ही भतीजे ने पैसों के लालच में की।

घटना कैसे सामने आई?
18.02.2026 की देर रात डायल 112 के जरिए कोतवाली खटीमा पुलिस को सूचना मिली कि सितारगंज रोड स्थित देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में एक मकान के भीतर वृद्ध महिला का शव खून से लथपथ पड़ा है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। फील्ड यूनिट और आरएफएसएल कुमाऊं की टीम ने फिंगरप्रिंट समेत अहम साक्ष्य जुटाए। मृतका के पुत्र की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
ऐसे सुलझी गुत्थी
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने कई टीमों का गठन किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से गहन पूछताछ की और करीब 60–70 CCTV फुटेज खंगाली। जांच के दौरान मृतका के भतीजे रवि चंद (33) निवासी आदर्श कॉलोनी, डिग्री कॉलेज रोड, खटीमा का नाम सामने आया।
झनकट से गिरफ्तारी, जुर्म कबूल
21.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रवि चंद को झनकट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा के नांगल कस्बे की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। पैसों की जरूरत के चलते 17 फरवरी की शाम वह मुंह पर मफलर बांधकर अपनी ताई के घर पहुंचा, साथ भोजन किया और मौका पाकर मफलर से मुंह व गला दबा दिया। संघर्ष में वृद्धा मुंह के बल गिरीं, जिससे रक्तस्राव हुआ। आरोपी अलमारी से पर्स लेकर फरार हो गया और शक से बचने के लिए बाहर ग्रिल पर ताला लगाकर दरवाजा बंद कर गया।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की निशानदेही पर घटना से संबंधित माल की बरामदगी की कार्रवाई जारी है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा
महज 72 घंटे में खुलासा कर ऊधमसिंह नगर पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई का परिचय दिया है। इस सफल अनावरण से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ
The post खटीमा में बुजुर्ग महिला हत्याकांड का 72 घंटे में किया खुलासा: भतीजा ही निकला कातिल, 60–70 CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने दबोचा हत्याकांड का आरोपी। first appeared on Uttarakhandlive24.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0