देवभूमि की शांति से खिलवाड़ पड़ा भारी: श्रीनगर में स्थानीय युवकों से मारपीट करने वाले 7 बाहरी पर्यटक गिरफ्तार, कारें सीज।

Jan 31, 2026 - 08:30
 140  165.8k
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ पड़ा भारी: श्रीनगर में स्थानीय युवकों से मारपीट करने वाले 7 बाहरी पर्यटक गिरफ्तार, कारें सीज।

देवभूमि की शांति से खिलवाड़ पड़ा भारी: श्रीनगर में स्थानीय युवकों से मारपीट करने वाले 7 बाहरी पर्यटक गिरफ्तार, कारें सीज।

श्रीनगर ( उत्तराखंड) देवभूमि उत्तराखंड की शांति भंग करने और स्थानीय युवकों के साथ मारपीट करने वाले बाहरी पर्यटकों के खिलाफ श्रीनगर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कड़ा संदेश दिया है। गुरुवार को ओवरटेकिंग के मामूली विवाद में कानून हाथ में लेना दिल्ली से आए सात युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी दोनों कारों को सीज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ओवरटेकिंग विवाद से शुरू हुई मारपीट
घटना गुरुवार दोपहर की है। अदिति वेडिंग पॉइंट के पास दिल्ली नंबर की दो कारों में सवार युवक स्थानीय युवकों से वाहन ओवरटेक करने को लेकर उलझ गए। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज में बदल गया और बाहरी युवकों ने स्थानीय युवकों के साथ हाथापाई शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


पुलिस की त्वरित और सख्त कार्रवाई
सूचना मिलते ही कोतवाली श्रीनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। प्रारंभिक जांच में बाहरी युवकों का आक्रामक रवैया और सार्वजनिक शांति भंग करने की पुष्टि होने पर पुलिस ने बिना देर किए सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त दोनों वाहनों को भी तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया।

सीज किए गए वाहन
DL 4CBE 8961
DL 11 CE 3638
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं—
अजय उबास (27) – निवासी बवाना, दिल्ली
अभिषेक कौशिक (27) – निवासी प्रहलादपुर बांगर, दिल्ली
विपिन मंद्रवाल (27) – निवासी डोईवाला, देहरादून
विशाल वत्स (25) – निवासी अमन विहार, दिल्ली
आकाश डबास (26) – निवासी कंजावला, दिल्ली
सागर (26) – निवासी कंजावला, दिल्ली
मनीष (25) – निवासी प्रहलादपुर, दिल्ली

जेल भेजने की तैयारी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
कोतवाली पुलिस के अनुसार घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके। पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि देवभूमि की शांति भंग करने, स्थानीय लोगों से दुर्व्यवहार और कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जहां से उन्हें जेल भेजा जाएगा।
➡ श्रीनगर पुलिस का साफ संदेश:
उत्तराखंड में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।

The post देवभूमि की शांति से खिलवाड़ पड़ा भारी: श्रीनगर में स्थानीय युवकों से मारपीट करने वाले 7 बाहरी पर्यटक गिरफ्तार, कारें सीज। first appeared on Uttarakhandlive24.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0