कोटद्वार में ‘बाबा’ नाम पर बवाल: दुकान के नाम को लेकर बजरंग दल का विरोध, मारपीट के बाद भारी पुलिस बल तैनात।

Feb 2, 2026 - 08:30
 132  83.7k
कोटद्वार में ‘बाबा’ नाम पर बवाल: दुकान के नाम को लेकर बजरंग दल का विरोध, मारपीट के बाद भारी पुलिस बल तैनात।

कोटद्वार में ‘बाबा’ नाम पर बवाल: दुकान के नाम को लेकर बजरंग दल का विरोध, मारपीट के बाद भारी पुलिस बल तैनात।

कोटद्वार। पटेल मार्ग स्थित एक कपड़े की दुकान का नाम ‘बाबा’ रखने को लेकर कोटद्वार में विवाद खड़ा हो गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दुकान के नाम पर आपत्ति जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया, जो देखते ही देखते हंगामे और मारपीट में बदल गया। हालात बिगड़ते देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद शनिवार को देहरादून से आए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार में नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पटेल मार्ग पर करीब 20 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाकर थाने ले गए।

नाम बदलने के आश्वासन के बाद भी नहीं बदला बोर्ड
बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्होंने पहले भी दुकान के नाम ‘बाबा’ पर आपत्ति जताई थी। उस समय दुकानदार की ओर से दुकान शिफ्ट होने पर नाम बदलने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन दुकान स्थानांतरित होने के बावजूद नाम नहीं बदला गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कोटद्वार में ‘बाबा’ नाम केवल सिद्धबली बाबा से जुड़ा है।

मारपीट का वीडियो वायरल
विवाद के दौरान मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे दो दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति खुद को मोहम्मद दीपक बताते हुए नजर आता है, जो कहता है कि दुकान करीब 30 साल पुरानी है और इस मामले में “नेतागिरी” न की जाए।
आरोप है कि इसी दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं और दुकानदार पक्ष के बीच हाथापाई हुई।

दोनों पक्षों ने दी तहरीर
कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

The post कोटद्वार में ‘बाबा’ नाम पर बवाल: दुकान के नाम को लेकर बजरंग दल का विरोध, मारपीट के बाद भारी पुलिस बल तैनात। first appeared on Uttarakhandlive24.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0