उत्तराखंड में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला बाजपुर में विवाहित बेटी ने पिता पर लगाया छेड़छाड़ का गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज।
उत्तराखंड में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला
बाजपुर में विवाहित बेटी ने पिता पर लगाया छेड़छाड़ का गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज।
बाजपुर (उधम सिंह नगर): उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद से रिश्तों को कलंकित करने वाला एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। बाजपुर क्षेत्र में एक विवाहित महिला ने अपने ही पिता पर छेड़छाड़ और गलत नीयत रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को सौंपी गई तहरीर में बताया कि वर्ष 2024 और उससे पूर्व उसके पिता ने क्षेत्र स्थित एक ब्यूटी पार्लर में उसके साथ जबरदस्ती करते हुए छेड़छाड़ की थी। महिला का दावा है कि इस घटना का वीडियो प्रमाण भी उसके पास मौजूद है। लोक-लाज और सामाजिक दबाव के चलते उसने उस समय इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।
पीड़िता ने बताया कि करीब आठ माह पूर्व उसका विवाह हो चुका है, लेकिन अब उसका पिता लगातार उसके पति के मोबाइल फोन पर कॉल कर उसे मायके आने का दबाव बना रहा है। महिला को आशंका है कि मायके जाने पर उसके साथ दोबारा वैसी ही घटना हो सकती है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसकी सौतेली मां आरोपी पिता का ही समर्थन कर रही है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए बाजपुर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता
एक लाख की स्मैक के साथ महिला नशा तस्कर गिरफ्तार
उधम सिंह नगर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सितारगंज पुलिस ने 11.80 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 6 फरवरी को कोतवाली पुलिस ग्राम पिपलिया शक्तिफॉर्म क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक परचून की दुकान से संदिग्ध अवस्था में खड़ी महिला को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 11.80 ग्राम स्मैक और स्मैक बिक्री से प्राप्त 5700 रुपये नकद बरामद किए गए।
बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार महिला की पहचान सीमा कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
The post उत्तराखंड में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला बाजपुर में विवाहित बेटी ने पिता पर लगाया छेड़छाड़ का गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज। first appeared on Uttarakhandlive24.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0