*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास में मनाई दीपावली, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली का पावन पर्व अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास में हर्षोल्लास, उल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी तथा दोनों पुत्र भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रकाश के इस महापर्व को मनाया और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक मूल्यों, आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने जीवन में सकारात्मकता, सेवा, सहयोग और मानवता के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि प्रकाश का यह पर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड निरंतर विकास, उन्नति और खुशहाली के नए आयाम स्थापित करे तथा राज्य का प्रत्येक नागरिक समृद्ध और सुरक्षित भविष्य की ओर अग्रसर हो।
मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता के साथ मनाने की अपील भी की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें...
Nainital Samachar ... Oct 26, 2026 140 501.8k
स्तन कैंसर: समय पर पहचान से मिलेगी राहत, विशेषज्ञों की ...
Nainital Samachar ... Oct 12, 2026 129 501.8k
जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन की सख्...
Nainital Samachar ... Oct 6, 2026 130 501.8k
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ F...
Nainital Samachar ... Oct 16, 2026 130 501.8k
*मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराख...
Nainital Samachar ... Oct 20, 2026 138 501.8k
डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग में मोहन सिंह खत्री ने खिलाड़...
Nainital Samachar ... Oct 28, 2026 141 501.8k
-
Juhi SharmaThis feels like a huge moment.6 hours agoReplyLike (121) -
Shanaya AgarwalIs there a helpline number or contact point for further queries regarding this?6 hours agoReplyLike (192) -
Ankita RoyKya yeh abhi trending mein hai?6 hours agoReplyLike (170) -
Trishna ShahDil ko chhoo gaya yeh article.6 hours agoReplyLike (107) -
Priya SinghClear communication channels are vital for accountability.6 hours agoReplyLike (108) -
Madhuri ChawlaThe way this information is presented is helpful.6 hours agoReplyLike (130)