मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा की, विकास कार्यों का किया शिलान्यास
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) में कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला 2027 के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास भी किया। रु. 234.55 करोड़ की लागत के इन स्थाई प्रवृत्ति के कार्यों का उद्देश्य कुंभ मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के साथ-साथ हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास को सुदृढ़ करना है।
शिलान्यास किये गए कार्यों में घाट निर्माण एवं सिंचाई अवसंरचना के कुल 07 कार्य लागत रु. 70.54 करोड़, सड़क एवं परिवहन अवसंरचना के कुल 12 कार्य लागत रु. 127.23 करोड़, पेयजल एवं जल आपूर्ति अवसंरचना के कुल 09 कार्य लागत रु. 18.11 करोड़, श्रद्धालु सुविधाएँ एवं सहायक अवसंरचना के कुल 06 कार्य लागत रु. 18.67 करोड़ शामिल हैं। मुख्यमंत्री द्वारा सीसीआर भवन में मेले की तैयारियों की समीक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक ली गई।
The post मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा की, विकास कार्यों का किया शिलान्यास appeared first on .
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
सीएम धामी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से ...
Nainital Samachar ... Feb 24, 2026 146 501.8k
₹1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिश...
Nainital Samachar ... Mar 10, 2026 153 178.6k
ओलंपस हाई में सीबीएसई कपैसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन
Nainital Samachar ... Feb 16, 2026 116 501.8k
चारधाम यात्राः ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धाल...
Nainital Samachar ... Feb 20, 2026 149 501.8k
दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग...
Nainital Samachar ... Feb 18, 2026 113 501.8k
-
Alka ChatterjeeThis sets a standard for future administrative actions.20 days agoReplyLike (98) -
Akshara ChopraYeh toh ek twist lag raha hai.20 days agoReplyLike (150) -
Manisha KhanAwaiting more detailed guidelines or instructions on this.20 days agoReplyLike (142) -
Roshni KapoorThis news prompts me to rethink my approach towards [related area].20 days agoReplyLike (192) -
Anuradha RaoThis decision could set a precedent for future actions.20 days agoReplyLike (170) -
Chitra DesaiYeh jaankari kis official department dwara jaari ki gayi hai?20 days agoReplyLike (127)