Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारा में टेका मत्था प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Nov 6, 2025 - 08:30
 104  23.4k
Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारा में टेका मत्था प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरूसिंह सभा रेसकोर्स में मत्था टेका। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों व विशेष रूप से सिख समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव ने समाज की बुराइयों को दूर करने के लिए अपने उपदेशों एवं शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उनका जीवन हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव एवं आपसी एकता को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने गुरु नानक देव के सिद्धांतों और आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया, जो आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव का संदेश हमेशा हमें एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा जहां सभी लोग प्रेम, शांति और सद्भाव के साथ रहें।

 

Pls read:Uttarakhand: दिल्ली का नया संसद भवन आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक लेखक गांव में कानून मंत्री मेघवाल का संबोधन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0