*15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी: हेमंत द्विवेदी*

Sep 2, 2026 - 08:30
 118  3.2k
*15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी: हेमंत द्विवेदी*

 

31अगस्त तक बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में 31.51 लाख से  अधिकतीर्थयात्री पहुंचे, 39.27 लाख से अधिक यात्रियों ने कराया पंजीकरण

निरंतर चल रही श्री बदरीनाथ केदारनाथ सहित चार धाम यात्रा

देहरादून 1 सितंबर।श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम की यात्रा के दूसरे चरण को लेकर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम सहित उत्तराखंड चारधाम यात्रा बरसात के बावजूद निरंतर चल रही है सड़क यातायात सुचारू है।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि सितंबर दूसरे सप्ताह से यात्रा के दूसरे चरण में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मंदिर समिति स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा किया जा रहा है इस संबंध मेंअधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

बताया कि 31 अगस्त 2026 तक श्री बदरीनाथ धाम में 16,78,008 तथा श्री केदारनाथ धाम में 14,73,325 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इस प्रकार दोनों धामों में अब तक कुल 31,51,333 तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं।वहीं, 31 अगस्त तक यात्रा के लिए श्री बदरीनाथ धाम हेतु 18,82,199 तथा श्री केदारनाथ धाम हेतु 20,45,644 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। दोनों धामों को मिलाकर कुल 39,27,843 पंजीकरण हो चुके हैं।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा के प्रति देशभर के श्रद्धालुओं में निरंतर उत्साह बना हुआ है। यात्रा के दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए बीकेटीसी द्वारा मंदिर परिसरों, दर्शन व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, आवासीय, एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन बीकेटीसी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यात्रा के दूसरे चरण के लिए व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

हेमंत द्विवेदी ने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यात्रा के दौरान प्रशासन , मौसम विभाग एवं बीकेटीसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा में सहयोग प्रदान करें।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0