राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कृमि मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित

Nov 19, 2026 - 08:30
 159  354
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कृमि मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित

कोटद्वार, 18 नवंबर 2026। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर डॉ. पी.डी.बी.एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), रोवर्स-रेंजर्स, एंटी ड्रग सेल एवं बी.एड. विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कृमि मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

प्राचार्य डॉ. डी. एस. नेगी दिशा निर्देशों के अनुसार आयोजित अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं आमजन में कृमि संक्रमण से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता रैली आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक एवं रैली के माध्यम से स्वच्छता अपनाने, भोजन से पूर्व एवं शौच के बाद हाथ धोने तथा कृमि संक्रमण से बचाव के उपायों के प्रति लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.एस. नेगी एवं प्राध्यापकों द्वारा छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोलियों का वितरण किया गया। प्राचार्य डॉ. डी.एस. नेगी ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ. सुषमा थलैड़ी, एंटी ड्रग सेल संयोजक डॉ. आशाराम बिजलवान, NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र दिवाकर, डॉ. रजनी चमोली, रोवर्स वरिष्ठ सदस्य डॉ. जे.सी. भट्ट एवं श्रीमती लीला सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करना तथा कृमि संक्रमण की रोकथाम के प्रति व्यापक जागरूकता उत्पन्न करना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0